पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरी को पार्ल के बोलैंड पार्क में होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी पसंद की प्लेइंग इलेवन चुनी है। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।  

Advertisement

क्रिकइनफो से बातचीत में चुनी गई इस टीम में मांजरेकर ने केएल राहुल के साथ ओपनिंग के लिए अनुभवी शिखर धवन की जगह ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को चुना है, जिन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है। मांजरेकर छह गेंदबाजी विकल्प रखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अय्यर को टॉप ऑर्डर में चुना है।

Advertisement

इसके बाद मिडल ऑर्डर में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को चुना है। नंबर 7 पर मांजरेकर ने जयंत यादव को चुना है, जिन्होंने अपना एकमात्र वनडे मैच साल 2016 में खेला था। 

गेंदबाजी विभाग में शार्दुल ठाकुर के साथ, उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर को जगह दी है। 

संजय मांजरेकर द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, जयंत यादव, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान)
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार