नई दिल्ली, 10 जुलाई| मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने हाल ही में बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन को एक पत्र लिखा था जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर हितों के टकराव के आरोप लगाए थे।

Advertisement

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के सचिव आदित्य वर्मा ने इस पर कहा है कि गुप्ता भारतीय क्रिकेट और बदलाव की भावना को खत्म कर रहे हैं।

Advertisement

वर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि लोढ़ा समिति का मकसद भारतीय क्रिकेट को फायदा पहुंचाना था जबकि गुप्ता इन क्रिकेटरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिन्होंने भारत को सम्मान दिलाया है।

वर्मा ने कहा, "पिछले कुछ महीनों से मैं गुप्ता द्वारा की जा रही शिकायतें और ई-मेल के बारे में पढ़ रहा हूं। लोढ़ा समिति की सिफारिशों को सुप्रीम कोर्ट ने इसलिए लागू किया था ताकि भारतीय क्रिकेट और बीसीसीआई का भला हो सके।"

उन्होंने कहा, "इससे उलट, बीते एक-डेढ़ साल से ऐसा लग रहा है कि गुप्ता अपनी शिकायतों और ई-मेल से भारतीय क्रिकेट में बदलाव की भावना को खराब कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि यह सब प्रेरित है। पैटर्न साफ है और उनकी शिकायतें एक लॉबी के लिए है जो उनका उपयोग कर रही है। वह क्रिकेटर जैसे आसान शिकार ढूंढ़ रहे हैं और उन पर हमला कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रही है।"

उन्होंने कहा, "गुप्ता ने सचिन तेंदुलकर के खिलाफ भी शिकायत की थी और अब वह विराट कोहली के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं। सवाल यह है कि, गर सचिन थोड़ा योगदान देते हैं तो इससे किसका फायदा होगा, 'क्या यह भारत और पाकिस्तान है ? इस तरह की शिकायतों से हमारे देश और क्रिकेट को नुकासन होगा।"

Advertisement

वर्मा ने कहा, "क्या कोई बता सकता है कि उनकी मंशा क्या है। अगर वह वाकई बदलाव चाहते हैं तो एमपीसीए में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव क्यों नहीं लड़ते और प्रशासक बनकर खेल के भले के लिए कुछ क्यों नहीं करते।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बीसीसीआई लोकपाल को उनसे उनके जानकारी के सूत्र के बारे में पूछना चाहिए।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार