IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय ओपनर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। लंबे समय से खराब फॉर्म को लेकर आलोचना झेल रहे संजू ने आक्रामक अंदाज अपनाया और वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन (Akeal Hosein) की जमकर खबर ली।

संजू ने अकील हुसैन के पांचवें ओवर में लगातार चार गेंदों पर चौके-छक्के जड़ दिए। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने कवर के ऊपर से शानदार इनसाइड-आउट शॉट खेलते हुए चौका लगाया। इसके बाद संजू ने दूसरी गेंद पर भी उसी तरीके से कवर के ऊपर से छक्का जड़ा, जबकि तीसरी गेंद को भी सीधे मैदान के पार पहुंचाकर लगातार दूसरा छक्का लगा दिया।

ओवर की चौथी गेंद पर संजू ने फाइन लेग की दिशा में चौका बटोर लिया। इस तरह उन्होंने लगातार चार गेंदों पर 4, 6, 6, 4 के अंदाज में 20 रन बना दिए। ओवर में आखिरी दो गेंदों पर भी भारतीय बल्लेबाजों ने दो रन हासिल किए, जिससे अकील हुसैन के इस ओवर से कुल 22 रन आए।

VIDEO:

संजू की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने भारतीय पारी को रफ्तार दे दी। उन्होंने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 41 गेंदों में 82 की पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया और उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

संजू के लिए यह पारी इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल के मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। वहीं पिछले मैच में भी वह 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में इस मुकाबले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी उनके लिए राहत देने वाली रही।

टीमें इस मैच के लिए
भारतीय (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमस (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): कालिम पूरन, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेज, गुड़ाकेश मोती, अकील हुसैन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार