Sanju Samson and Ruturaj Gaikwad: राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ सोमवार (30 मार्च) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरूआत बहुत खराब रही और पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा।

Advertisement

चेन्नई के लिए आईपीएल डेब्यू कर रहे संजू सैमसन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरूआत करने उतरे। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने 6 रन के निजी स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक पारी में चेन्नई सुपर किंग्स के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं।

इसके अलावा 2020 के बाद पहली पार ऐसा हुआ है जब एक आईपीएल सीजन के पहले मैच में सैमसन 50 या उससे ज्यादा रन की पारी नहीं खेल पाए हैं। इससे पहले उन्होंने लगातार छह सीजन में पहले मैच में पांच अर्धशतक औऱ एक शतक जड़ा था।

टीमें:

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब: डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार