T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final, India vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में संजू सैमसन के तूफानी बल्ले से एक बार फिर रनों की बौछार निकली। वहीं शिवम दुबे और ईशान किशन ने भी अहम रन जोड़े, जिसके चलते भारत ने इंग्लैंड के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइव स्कोर देखें यहां

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में झटका लग गया, जब अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए पारी की कमान संभाल ली। उन्होंने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंदों में 97 रन की तेज साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से शानदार 89 रन ठोके।

मध्य ओवरों में शिवम दुबे ने भी अपनी ताकतवर बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और 25 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। वहीं आखिरी के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन और तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए भारत को 20 ओवर में 253 रन तक पहुंचा दिया।

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर को भी 1 सफलता मिली।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए़़
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार