राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कैप्टन और विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 32वें मुकाबले में बीते बुधवार, 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 19 बॉल पर 2 चौके और 3 छक्के ठोककर 31 रन बनाए और इसी के साथ इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, संजू सैमसन अब बतौर भारतीय विकेटकीपर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 3 छक्के जड़े जिसके बाद अब इस फॉर्मेट में संजू के नाम 302 मैचों में 347 छक्के हो गए हैं। उन्होंने ऐसा करते हुए भारतीय टीम के महान विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा जिनके नाम 398 टी20 मैचों में 346 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर

संजू सैमसन - 302 मैचों में 347 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी - 398 मैचों में 346 छक्के
केएल राहुल - 231 मैचों में 323 छक्के
रॉबिन उथप्पा - 291 मैचों में 267 छक्के

ऐसा रहा मैच का हाल

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा जो कि मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में 12 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीता।

Advertisement

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद मेजबान टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद RR की टीम भी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन ही बना पाई। ऐसे में अब मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर करवाया गया जिसमें पहले दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों पर रोका और फिर आसानी से 12 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त कर ली। इस जीत के साथ अब वो पॉइंट्स टेबल पर भी टॉप पर पहुंच गए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार