इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बैटिंग का न्यौता दिया और जब सीएसके के लिए अपने डेब्यू मैच में संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए तो उनसे उम्मीदें तो बहुत थीं लेकिन वो बुरी तरह से फेल हो गए। अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए संजू सिर्फ 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने पारी का पहला ओवर डाला और इस ओवर में संजू संघर्ष करते हुए नजर आए। इसके बाद जब दूसरे ओवर में वो स्ट्राइक पर आए तो उन्होंने दबाव हटाने के लिए बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की मगर नांद्रे बर्गर ने एक गजब की गेंद डालते हुए संजू को क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक सीएसके की टीम पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है और टीम का स्कोर 9 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। ऐसे में टीम का पहला लक्ष्य तो 100 का आंकड़ा पार करना होगा और उसके बाद जितने रन बनें उतने सीएसके के लिए बोनस होंगे। यहां से ये देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके अपनी पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर बनाता है।



Nandre Burger Jofra Archer #RR fans, how was that for a start?

Updates https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @rajasthanroyals pic.twitter.com/iqLU8yIgcX

— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है। 

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):  ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद। 

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर्स: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह और रामकृष्णा घोष।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर्स: डोनोवन फरेरा, ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुषांत मिश्रा और तुषार देशपांडे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार