India vs England 2nd Semifinal: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson)  ने गुरूवार (5 मार्च) को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया।

Advertisement

लगातार दूसरे मैच में बल्लेबाजी में धमाल मचाते हुए 42 गेंदों में 210.26 की स्ट्राईक रेट से 89 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने काई खास कीर्तिमान अपने नाम किए। 

Advertisement

विराट कोहली की बराबरी की

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सैमसन ने अपने नाम कर लिया है। सैमसन ने विराट कोहली की बराबरी की, जिन्होंने 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में इस मैदान पर ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 89 रन बनाए थे। 

रोहित-गौतम की बराबरी

बतौर भारतीय ओपनर टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में पचास या उससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ गौतम गंभीर ने और 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने, वहीं विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में यह कारनामा किया था। 

Advertisement

युवराज-हार्दिक का रिकॉर्ड तोड़ा

टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं।  हार्दिक पांड्या ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ और युवराज सिंह ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पारी में 5-5 छक्के जड़े थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि सैमसन बेहतरीन फॉर्म में हैं। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए सुपर 8 राउंड के मुकाबले में नाबाद 97 रन की पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा था। अभी तक चार पारियों में 232 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार