India vs Namibia: भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ अपना टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू किया। बता दें कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के फिट ना होने के कारण इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका मिला।
सैमसन सबसे ज्यादा उम्र में भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 31 साल 93 दिन की उम्र में अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला। इस लिस्ट में उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में 31 साल 40 दिन की उम्र में टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू किया था।
सबसे ज्यादा उम्र में भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू
31 साल, 117 दिन - अमित मिश्रा बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2014
31 साल, 93 दिन - संजू सैमसन बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
31 साल, 40 दिन - सूर्यकुमार यादव बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2021
31 साल, 2 दिन - आशीष नेहरा बनाम अफगानिस्तान, सेंट लूसिया, 2010
30, 358 दिन - लक्ष्मीपति बालाजी बनाम अफगानिस्तान, कोलंबो, 2012
सैमसन इस मौके का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और 8 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू पारी में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने मुरली विजय की बराबरी की और रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम को सैमसन के रूप में 25 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। जिसके बाद ईशान किशन (61 रन) और तिलक वर्मा (25 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
मिडल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।