तिरुवनंतपुरम, 7 सितम्बर| भारत के युवा क्रिकेट खिलाड़ी संजू सैमसन ने कहा है कि उन्होंने इंडिया-ए मैच की फीस को यहां के ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के मैदानकर्मियों में बांटने का फैसला किया है। इस मैदान ने इंडिया-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच खेली गई पांच मैचों की सीरीज की मेजबानी की थी।

Advertisement

बारिश के कारण मैचों में हमेशा ओवरों की संख्या घटानी पड़ी थी जबकि चौथा मैच दो दिन तक चला था। सैमसन ने आखिरी मैच में 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

मैच के बाद इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने दो मैचों से मिली फीस को मैदानकर्मियों में बांटने का फैसला किया है। सैमसन ने इसका कारण मैदानकर्मियों की मेहनत को बताया।

केरल के ही रहने वाले इस युवा ने कहा, "हमें मैदानकर्मियों को श्रेय देना चाहिए क्योंकि उन्हीं के कारण हम खेलने में सफल हो सके। अगर मैदान कहीं गीला होता तो मैच अधिकारी मैच होने नहीं देते। हमें तहेदिल से उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं अपने दो मैचों की फीस मैदानकर्मियों को दूंगा।"

शिखर धवन ने भी मैदानकर्मियों की मेहनत को सराहा और उनके साथ समय बिताया। इंडिया ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार