IPL 2026, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलावार (5 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली 155 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में CSK ने संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर 15 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पथुम निसांका (19) और केएल राहुल (12) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद नितीश राणा (15) और करुण नायर (13) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जबकि कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

मध्य ओवरों में दिल्ली की पारी लड़खड़ाती नजर आई, हालांकि ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिज़वी ने टीम को संभालते हुए छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 65 रन की अहम साझेदारी की। स्टब्स ने 31 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि समीर रिज़वी ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रन की उपयोगी पारी खेली। इन पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 155 रन तक पहुंच सकी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में नूर अहमद ने 2 विकेट झटके। वहीं मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन और अकील हुसैन ने 1-1 विकेट लिया।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन ने एक छोर संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और मैच को पूरी तरह CSK की ओर मोड़ दिया।

संजू सैमसन ने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा कार्तिक शर्मा ने भी 31 गेंदों में नाबाद अहम 41 रन जोड़े। कुल मिलाकर नतीजा यह रहा कि संजू की इस बेहतरीन पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में अक्षर पटेल और लुंगी एंगिडी ही 1-1 विकेट ले सके।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार