Sanju Samson Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने सिर्फ 15 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और महज़ 11 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद संजू सैमसन ने मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना (Suresh Raina) का एक महारिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि संजू सैमसन ने चेन्नई के चेपॉक में गुजरात टाइटंस के सामने 11 रन बनाकर अपने 5000 आईपीएल रन पूरे कर लिए हैं। खास बात तो ये है कि अब वो IPL में बतौर भारतीय सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं।

Advertisement

उन्होंने 3555 गेंद खेलकर ये कारनामा किया है और मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 3620 गेंदों पर अपने 5000 आईपीएल रन पूरे किए थे। इस लिस्ट में केएल राहुल और महेंद्र सिंह तीसरे और चौथे पायदान पर हैं।

बतौर भारतीय IPL में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन

  • संजू सैमसन - 3555 गेंद
  • सुरेश रैना - 3620 गेंद
  • केएल राहुल - 3688 गेंद
  • महेंद्र सिंह धोनी - 3691 गेंद
Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि IPL में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने का महारिकॉर्ड मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स के नाम दर्ज है जिन्होंने सिर्फ 3288 गेंदों पर ये मुकाम हासिल किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर (3554 गेंदों पर 5000 आईपीएल रन) और अब तीसरे नंबर पर संजू सैमसन मौजूद हैं।

बात करें संजू सैमसन के करंट फॉर्म की तो उन्होंने साल 2026 के आईपीएल सीजन में अब तक 8 मैचों में 50.66 की औसत और लगभग 170 की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं। वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में दो शतक भी ठोके हैं। यहां देखे लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार