राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है, टीम नौ मुकाबले में आठ जीती है और 16 पॉइंट्स क साथ प्लेऑफ में अपना पहला कदम रख लिया है। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में राजस्थान ने 7 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। 

 
Advertisement

कप्तान संजू सैमसन ( 33 गेंदों में नाबाद 71) के अलावा राजस्थान की जीत में अहम रोल निभाया ध्रुव जुरेल ने। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जुरेल ने 34 गेंदों में 5 चौकों और छक्कों की मदद से नाबाद नाबाद 52 रन की पारी खेली।

Advertisement

लखनऊ में हुए इस मुकाबले को देखने जुरेल का परिवार भी पहुंचा था। कप्तान सैमसन जीत के बाद के जुरेल के पिता से मिलने पहुंचे, जिसका वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें जुरेल के पिता से सैमसन गले मिलते हुए दिख रहे हैं।  

बता दें कि इस मैच में जुरेल ने अपना पहला अर्धशतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेशन के दौरान अपने पिता को सैल्यूट किया था, जो इंडियन आर्मी का हिस्सा रह चुके हैं। 

Also Read: Live Score

मौजूदा सीजन में जुरेल सिर्फ 6 बार बल्लेबाजी करने उतरे हैं औऱ 25.50 की औसत से 102 रन बनाए हैं।  वहीं सैमसन बेहतरीन फॉर्म में हैं। सैमसन ने 9 पारियों में 77 की औसत से 385 रन बनाए हैं और राजस्थान के लिए रनों के मामले में फिलहाल पहले नंबर पर हैं।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार