भारत के ओपनिंग विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson T20I century) ने शनिवार (12 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक ठोककर इतिहास रच दिया। सैमसन ने 47 गेंदों में 111 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के जड़े। यह उनके टी-20 करियर का पहला शतक है। इस विजयी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Advertisement

भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज

Advertisement

सैमसन भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इसके अलावा उन्होंने इस पारी के दौरान आठ छक्के जड़े, जो एक पारी में किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा जड़े गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

सैमसन भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सैमसन ने 40 गेंदों में शतक पूरा कर सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में शतक लगाया था। 

रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे

Advertisement

सैमसन ने अपने शतक के दौरान रिशाद हुसैन द्वारा डाले गए पारी के दसवें ओवर पांच छक्कों की बदौलत 30 रन बनाए। इसके साथ ही वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। सैमसन ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 28 रन बनाए थे। 

गौरतलब है कि भारत ने इस मुकाबले में बांग्लादेश को 133 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट गवाकर 164 रन ही बना सकी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार