लखनऊ में खेला गया पहला टी-20 दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से जीत लिया। इस मैच में संजू सैमसन आखिरी ओवर तक नाबाद रहे लेकिन उनकी 86 रनों की पारी भी भारत को जीत ना दिला पाई। इस मैच में भारत को जीत के लिए 40 ओवर में 250 रन बनाने थे लेकिन टीम इंडिया 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना पाई।

Advertisement

इस मैच में भारत के लिए श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने शानदार अर्द्धशतक लगाए लेकिन बाकी खिलाड़ियों से साथ ना मिल पाने के चलते भारत को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, आखिरी ओवरों में संजू सैमसन की आतिशबाज़ी के चलते एक समय ऐसा लगा कि संजू भारत को मैच जितवा देंगे लेकिन 39वें ओवर में पूरा मैच बदलकर रख दिया। दरअसल, हुआ ये कि 39वें ओवर में आवेश खान स्ट्राइक पर थे और संजू नॉन स्ट्राइकर छोर पर सिंगल का इंतज़ार कर रहे थे।

Advertisement

ऐसे में आवेश खान को चाहिए था कि वो पहली ही बॉल पर सिंगल लेकर संजू को स्ट्राइक दे देते लेकिन वो हवाई शॉट खेलने के चक्कर में बॉल मिस करते रहे। हालांकि, कगिसो रबाडा के इस ओवर की तीसरी गेंद पर संजू के पास स्ट्राइक लेने का मौका था लेकिन उन्होंने सभी के होश उड़ाते हुए सिंगल ना लेकर 2 रन ले लिए। यही वो पल था जब भारत के हाथों से मैच बहुत दूर निकल गया क्योंकि इस पूरे ओवर में संजू नॉन स्ट्राइकर छोर पर ही खड़े रहे।

भारत को आखिरी 2 ओवरों में 37 रनों की दरकार थी और अगर संजू चौथी गेंद से स्ट्राइक पर आ जाते तो शायद इस ओवर में 10 रन और बन सकते थे लेकिन उनकी इस गलती की वजह से भारत को आखिरी ओवर में 30 रन की जरूरत थी और यहां से भारत को सिर्फ चमत्कार ही जितवा सकता था जोकि नहीं हुआ। संजू ने आखिरी ओवर में छक्के चौके लगाए लेकिन टीम इंडिया 9 रन दूर रह गई। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार