Sanju Samson Record: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का दूसरा क्वार्टर-फाइनल सोमवार, 28 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan, 2nd Quarter-Final) के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी करके इतिहास रच सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 31 वर्षीय संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में अपनी छक्कों की सेंचुरी पूरी करने के बेहद करीब हैं। वो एशियन गेम्स के क्वार्टर-फाइनल में अफगानी गेंदबाजों को छह छक्के लगाकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं।  खास बात तो ये है कि T20I में अब तक किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने ये कारनामा नहीं किया है।

मौजूदा समय में एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर सबसे ज्यादा T20I छक्के मारने वाले खिलाड़ी केएल राहुल हैं, जिन्होंने 72 मैचों में 99 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में संजू सैमसन 70 मैचों में 94 छक्कों के साथ दूसरी पॉजिशन पर हैं।

टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के मारने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़

  • केएल राहुल - 72 मैचों में 99 छक्के
  • संजू सैमसन - 70 मैचों में 94 छक्के
  • ईशान किशन - 59 मैचों में 80 छक्के
  • महेंद्र सिंह धोनी - 98 मैचों में 52 छक्के
  • ऋषभ पंत - 76 मैचों में 44 छक्के

संजू सैमसन के टी20 आंकड़ें: संजू भारतीय टी20 टीम के एक अहम सदस्य हैं। वो 2026 वर्ल्ड कप के हीरो भी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 5 मैचों में 80.25 की औसत से 321 रन बनाए थे। उनके टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी अच्छे हैं। संजू ने अब तक 70 मैचों की 62 पारियों में लगभग 28 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 1558 रन जोड़े हैं। वो इस फॉर्मेट में 3 सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार