आईपीएल 2023 के 56वें मैच में फैंस को एक ऐसा नज़ार देखने को मिला जिसने फैंस को एमएस धोनी और विराट कोहली की याद दिला दी। केकेआर के खिलाफ इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 98 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिला दी। हालांकि, उनकी इस पारी के दौरान एक पल ऐसा आया था जब वो शतक बनाते दिख रहे थे लेकिन एक पल ऐसा भी आया जब जायसवाल स्ट्राइक से हट गए थे और तब ऐसा लग रहा था कि वो शायद 94 रन पर खड़े रह जाएंगे।

Advertisement

तब राजस्थान को को जीत के लिए सिर्फ तीन रन चाहिए थे और 13 वें ओवर में एक गेंद शेष थी। सैमसन खुद उस समय 28 गेंदों पर 48 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में कप्तान संजू ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपना अर्द्धशतक छोड़कर जायसवाल के शतक को पूरा करवाने की सोची लेकिन तभी गेंदबाज सुयश ने इस आखिरी गेंद को लेग साइड के काफी वाइड डाल दिया लेकिन सैमसन ने इस गेंद को वाइड नहीं होने दिया और गेंद को डिफेंस कर दिया जिससे जायसवाल के पास शतक पूरा करने का मौका बना रहा।

Advertisement

संजू सैमसन के इस प्यारे से जेस्चर ने ना सिर्फ उनकी इज्जत बढ़ा दी बल्कि फैंस को एमएस धोनी की याद भी दिला दी। धोनी ने भी 2014 के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में विराट कोहली के लिए कुछ ऐसा ही किया था उस मैच में भारत 173 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और कोहली ने धमाकेदार पारी खेली थी। इस मैच में भी एक पल ऐसा आया था जहां धोनी 19वें ओवर की आखिरी गेंद के लिए क्रीज पर आए।

तब विराट कोहली अर्द्धशतक बनाकर खेल रहे थे और उनकी इस शानदार पारी के चलते ही भारत वो मैच जीतने में सफल रहा था। धोनी चाहते तो उस आखिरी गेंद पर शॉट मारकर भारत को जीत दिला सकते थे लेकिन भारतीय कप्तान ने उस गेंद को जानबूझकर डिफेंस किया और विनिंग शॉट कोहली को मारने के लिए कहा। इसके बाद कोहली ने अगले ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी।

विराट अंत तक 44 गेंदों पर 72 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी ने उस दौरान जो किया आईपीएल 2023 में संजू सैमसन ने भी कुछ वैसा ही करके फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी। इस मैच में शतक बनाने के लिए जायसवाल को छक्का मारने की जरूरत थी लेकिन वो सिर्फ चौका ही मार पाए और 98 रनों पर नाबाद रह गए लेकिन मैच के अंत में यशस्वी के साथ-साथ संजू भी हीरो बन गए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार