भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (4 अप्रैल) को प्रैस रिलीज जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच के दौरान बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए सैमसन के बाएं घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद मैदान पर वह थोड़े असहज दिखे थे।  

Advertisement

संजू बुधवार को टीम के साथ पुणे नहीं गए, मुंबई में स्कैन और विशेषज्ञ की राय के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने औऱ रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है।  

Advertisement

बता दें कि सैमसन पहले टी-20 में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे और पहले मुकाबले में ईशान किशन ने विकेटकीपर की निभाई। 

सैमसन की जगह बाकी बचे दो मुकाबलों के लिए विदर्भ और पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। 

जितेश ने पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने 12 मुकाबलों में 163.63 की स्ट्राईक रेट से 234 रन बनाए। उन्होंने टीम में फिनिशर की भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने विदर्भ के लिए सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में 10 मैच में 175 की स्ट्राईक रेट से 224 रन बनाए। 

सैमसन के बाहर होने के बाद राहुल त्रिपाठी को डेब्यू को मौका मिल सकता है। 

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच 5 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएसन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है।

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दो टी-20 के लिए भारतीय टीम

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल , उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार