संजू सैमसन ने वानिंदु हसरंगा को जड़ा जोरदार छक्का, तो देखिए कैसे श्रीलंका के कोच का टूट गया दिल; VIDEO

Updated: Sat, Sep 27 2025 21:10 IST
Image Source: X

एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सुपर-4 राउंड के आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन ने बल्ले से कमाल दिखाया। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 23 गेंदों में 39 रन ठोककर मैच में जान डाल दी। खासकर वानिंदु हसरंगा की गेंद पर लगाया गया उनका विशाल छक्का देख श्रीलंका के कोच का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर भी काफ वायरल हुआ।

शुक्रवार(26 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 का मजबूत स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 31 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा नाबाद 49 रन पर लौटे। संजू सैमसन ने भी 23 गेंदों में 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें तीन विशाल छक्के शामिल थे।

उनके खास छक्के पर श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या का निराश भरा रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। 15वें ओवर में वानिंदु हसरंगा की गेंद पर संजू सैमसन ने डाउन द ग्राउंड जोरदार छक्का लगाया। गेंद इतनी दूर गई कि कैमरे तुरंत श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम की ओर पैन हुए, जहां कोच सनथ जयसूर्या अपने हाथ चेहरे पर रखते हुए निराश नजर आए। यह निराशा भरा रिएक्शन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो गया। 

VIDEO:

वहीं इस पारी के साथ संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी(52 छक्के) को पीछे छोड़ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • संजू सैमसन: 48 पारियों में 55 छक्के
  • एम एस धोनी: 85 पारियों में 52 छक्के
  • ऋषभ पंत: 66 पारियों में 44 छक्के
  • ईशान किशन: 32 पारियों में 36 छक्के

मैच की बात करें तो भारत के 203 लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के पथुम निसांका(107 रन) और कुसल परेरा(58 रन) ने जबरदस्त शुरुआत दी और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी जमाई। निसांका ने अपने करियर का पहला टी20 शतक भी पूरा किया और टीम को जीत के करीब ले आए। आखिरी ओवर में श्रीलंका को 12 रन चाहिए थे, लेकिन हर्षित राणा ने पहली ही गेंद पर निसांका को आउट कर दिया। आखिरकार मैच टाई हुआ और सुपर ओवर तक पहुंचा।

Also Read: LIVE Cricket Score

सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह ने गज़ब की गेंदबाज़ी की और श्रीलंका को सिर्फ 2 रन पर रोक दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने पहली ही गेंद पर तीन लेकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें