भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स (Asian Games 2026) के सेमीफाइनल में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को हैरान कर दिया। श्रीलंकाई स्पिनर थरिंदु रत्नायके (Tharindu Ratnayake) अपनी गेंद पर पूरी तरह नियंत्रण खो बैठे।

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (1 अक्टूबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

हालांकि भारतीय पारी के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जिसने मैच देखने वाले हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह घटना भारत की पारी के तीसरे ओवर में हुई, जब श्रीलंका के स्पिनर थरिंदु रत्नायके गेंदबाजी करने आए।

रत्नायके संजू सैमसन को गेंद डालने के लिए तैयार हुए, लेकिन गेंद छोड़ते समय उनके हाथ से गेंद का नियंत्रण छूट गया। गेंद बल्लेबाज की ओर जाने के बजाय इतनी दूर जा गिरी कि वह पिच से काफी बाहर, करीब दूसरी या तीसरी पिच के आसपास जा पहुंची। अंपायर ने तुरंत इसे नो-बॉल करार दिया। 

VIDEO:

हालांकि, संजू सैमसन इस फ्री हिट का भी ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। वह भारतीय पारी में सिर्फ 9 गेंदों का सामना कर 7 रन बनाकर आउट हो गए। इस मुकाबले में भारत की ओर से ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 46 गेंदों में 80 रन की तूफानी पारी खेली।

ईशान की इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई। श्रीलंकाई टीम सिर्फ 9.5 ओवर में 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह भारत ने मुकाबला 124 रन से अपने नाम कर लिया और एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली। अब शनिवार (3 अक्टूबर) को गोल्ड मेडल के मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार