आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खास फैन इवेंट में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। रिटायरमेंट के सालों बाद भी श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने अपनी फिरकी से संजू सैमसन को परेशान किया। हालांकि विकेट के पीछे खड़े चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से हुई चुके के चलते संजू को जीवनदान मिल गया।

Advertisement

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार (22 मार्च) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में ‘रोर 2026’ नाम से एक खास प्री-सीजन इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एक साथ नजर आए और फैंस के बीच शानदार माहौल देखने को मिला।

Advertisement

इस मौके पर सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी नेट्स में मौजूदा खिलाड़ियों और एक-दूसरे के खिलाफ खेलते दिखे। वहीं मुथैया मुरलीधरन, मैथ्यू हेडन, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे दिग्गज भी इस इवेंट का हिस्सा बने।

इसी दौरान एक मजेदार पल तब आया जब संजू सैमसन नेट्स में मुथैया मुरलीधरन का सामना करते नजर आए। मुरलीधरन ने उन्हें लगातार पांच गेंदें डालीं, जिसमें शुरुआती दो गेंदों पर सैमसन ने संभलकर खेला। तीसरी गेंद पर उन्होंने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए। अगर विकेट के पीछे मौजूद महेंद्र सिंह धोनी उस मौके पर स्टंपिंग कर देते तो सैमसन को पवेलियन लौटना पड़ सकता था। इसके बाद चौथी गेंद पर भी सैमसन बीट हुए, लेकिन पांचवीं गेंद पर उन्होंने दमदार वापसी करते हुए गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि संजू सैमसन हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। अब वह आईपीएल 2026 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे, जहां उनसे टीम को काफी उम्मीदें होंगी। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार