नई दिल्ली, 9 सितम्बर | कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने सोमवार को युवा क्रिकेट खिलाड़ी संजू सैमसन के उस कदम की तारीफ की है जिसमें उन्होंने अपने मैच की फीस को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के मैदानकर्मियों को देने का फैसला किया है। इस मैदान ने इंडिया-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच खेले गई पांच मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी की थी।

Advertisement

इस सीरीज के हर मैच में बारिश ने बाधा डाली थी और मैदानकर्मियों को इस पर काफी मेहनत करनी पड़ी थी। सीरीज का चौथा मैच तो दो दिन तक चला था।

Advertisement

थरुर ने ट्वीट किया, "तिरुवंनतपुरम के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ खेले गए मैच में 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली और इसके बाद फैसला किया कि वह अपनी मैच फीस मैदानकर्मियों को दे देंगे जिनकी मेहनत से गीला मैदान खेलने के लिए अनुकूल बना। यही संजू को औरों से अलग करता है, सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि भावना भी।"

सैमसन ने फाइनल मैच में बेहतरीन पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इंडिया-ए ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया है। संजू की इस पारी के बाद हरभजन सिंह और गौतम गंभीर ने उनको राष्ट्रीय टीम में नंबर-4 के लिए उपयुक्त विकल्प बताया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार