Pakistan vs Sri Lanka, 1st Test: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज साकिब खान (Saqib Khan) ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे साकिब ने 34 ओवर में 130 रन देकर 7 विकेट अपने खाते में डाले और लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस, सोनल दिशुआ, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो को अपना शिकार बनाय़ा।

साकिब पाकिस्तान के दूसरे तेज गेंदबाज औऱ कुल चौथे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में 7 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। उनसे पहले मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद नजीर और अबरार अहमद ने ही ऐसा किया था।

टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े (पाकिस्तान)

7-66: मोहम्मद ज़ाहिद, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ, 1996  

7-99: मोहम्मद नज़ीर, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ, 1969  

7-114: अबरार अहमद, इंग्लैंड के खिलाफ, 2022  

7-130: साकिब खान, श्रीलंका के खिलाफ, 2026

साकिब की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की पहली पारी 446 रनों पर सिमट गई। एक समय श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 404 रन थे, लेकिन फिर साकिब ने कहर बरपाया और अगले 6 विकेट सिर्फ 42 रन के अंदर ही गिर गए। 

श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा ने 167 रन और कुसल मेंडिस ने 119 रन की पारी खेली, जिससे टीम को पहली पारी में 12 रन की बढ़त मिली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 434 रन बनाकर घोषित कर दी थी। मेजबान टीम के लिए सऊद शकील, तैय्यब आरिफ, मोहम्मद ताहा और कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार