Saqib Khan Wicket Video: पाकिस्तान-श्रीलंका रावलपिंडी टेस्ट (PAK vs SL 2nd Test) के दूसरे दिन एक बेहद ही मज़ेदार घटना घटी। पाकिस्तान की बल्लेबाज़ के दौरान साकिब खान (Saqib Khan) श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara) का सामना करते समय एक फुल टॉस बॉल से घबरा गए। उन्होंने डरकर कोई शॉट नहीं खेला और LBW होकर अपना विकेट खो दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना पाकिस्तान की पहली पारी के 50वें ओवर में घटी। लाहिरू कुमारा पूरी ताकत से गेंदबाज़ी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने साकिब को सरप्राइज करने के लिए एक यॉर्कर डिलीवर करके का मन बनाया। दूसरी तरफ साकिब को लगा कि गेंदबाज़ एक तेज बाउंसर फेंकने वाला है। इसी सोच के कारण साकिब से बड़ी गलती हुई।
लाहिरू कुमारा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को यॉर्कर डालने की कोशिश में एक फुल टॉस फेंक दिया। दूसरी तरह साकिब बाउंसर के बारे में सोचकर इतना घबरा गए कि उन्होंने गेंद का टापा भी नहीं देखा और मुंह फेर लिया। इसके बाद होना क्या था, ये गेंद विकेट के सामने सीधा उनके पैड से टकराई। तो ऐसे साकिब खान, जो कि मैदान पर सेट हो चुके थे और 37 रन बना चुके थे, उन्होंने डरकर अपना विकेट खो दिया। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान ने मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने श्रीलंका को पहली पारी में महज़ 98 रन पर ऑल आउट किया। इसके बाद मेजबान टीम ने खुद अपनी पहली पारी में 325 रन जोड़े। दूसरे दिन के खेल के अंत तक श्रीलंका को दोबारा बैटिंग करनी पड़ी और उन्होंने 74 रन पर अपने 3 विकेट खो दिए। वो पाकिस्तान की पहली पारी के स्कोर से अभी भी 153 रन पीछे हैं।
ऐसी है दोनों टीमें
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): अज़ान अवैस, तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सलमान आगा, गाजी घोरी (विकेटकीपर), आमेर जमाल, रज़ाउल्लाह, साकिब खान, मोहम्मद अब्बास।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका (प्लेइंग XI): लाहिरू उदारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, मिलन प्रियानाथ रथनायके, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।