7 सितंबर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नए कोच बने मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नए सिरे से बनानें की तैयारी कर ली है। मिस्बाह उल हक ने कहा कि आने वाले समय में पाकिस्तान की टीम ऐसी टीम बनेगी जो विरोधी टीम को डोमिनेट करने में सफल रहे।

Advertisement

मिस्बाह उल हक ने आगे ये भी कहा कि कप्तान के तौर पर सरफराज अहमद के परफॉर्मेंस का रिव्यू भी किया जाएगा और जहां कुछ गलती हुई है उसमें सुधार की जाएगी। मिस्बाह ने आगे अपने बयान में कहा है कि खिलाड़ियों की फिटनेस लेवल को भी ध्यान में रखकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगे की रणनीति बनाएगी।  

Advertisement

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा था और साथ ही सरफराज अहमद की फिटनेस की चर्चा काफी हुई थी। आपको बता दें कि साल 2018 से सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने 11 टेस्ट में 4 टेस्ट जीते हैं और 6 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं। वहीं 34 में से कवल 14 वनडे मैच पाकिस्तान की टीम जीत पाई है। 

वहीं टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की टीम साल 2018 से लेकर अबतक 20 मैच में 17 मैच जीतने में सफल रही है। सरफराज अहमद की कप्तानी खासकर टेस्ट और वनडे में औसत रही है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि मिस्बाह उल हक आगे की क्या रणनीति बनाएंगे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार