India vs New Zealand 1st Test: भारत के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला शतक लगाया। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज ने 195 गेंदों में 150 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 18 चौके और 5 छक्के जड़े। बता दें कि इस मुकाबले की पहली पारी में सरफराज 0 पर आउट हुए थे। 

Advertisement

भारत के 92 साल के टेस्ट इतिहास में वह तीसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने एक पारी में 150 या उससे ज्यादा और एक पारी में 0 पर आउट हुए हैं। इससे पहले साल 1953 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में हुए मुकाबले में माधव आप्टे पहली पारी में 0 पर आउट हुए थे और दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 163 रन बनाए हैं। 

Advertisement

इसके बाद नयन मोंगिया ने 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में हुए टेस्ट मैच की पहली पारी में 152 रन बनाए थे और दूसरी पारी में वह 0 पर आउट हो गए थे। 

बता दें कि शुभमन गिल पूरी तरह फिट नहीं थे, इसलिए उनकी जगह सरफराज को इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन मे मौका मिला। वह पहली पारी में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गवा बैठे थे। 

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 462 रन का विशाल स्कोर बनाकर इस मुकाबले में जीत के लिए न्यूजीलैंड को 107 रन का लक्ष्य दिया है। चौथे दिन भारत के लिए दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सरफराज खान ने 150 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनके करियर का पहला शतक है।

इसके अलावा विकेटकीपर ऋषभ पंत 99 रन बनाकर आउट हुए और अपने करियर का सातवां जड़ने से चूक गए। सरफराज औऱ पंत ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की। इसके अलावा सरफराज ने विराट कोहली के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़े। इससे पहले तीसरे दिन भारत के लिए विराट कोहली 70 रन और कप्तान रोहित शर्मा 52 रन बनाकर आउट हुए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 46 रनों पर ऑलआउट गई थी। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर 356 रन की विशाल बढ़त हासिल की थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार