23 जनवरी।  मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ ग्रुप बी के रणजी ट्रॉफी मुकाबले के आखिरी दिन तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया।  

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव की नाबाद दोहरे शतक के दम पर उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 625 रन बनाकर पारी घोषित कर थी। इसके जवाब में सरफराज की पारी के दम पर 73 रन की बढ़त हासिल करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 688 रन बना डाले। हालांकि मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका। 

Advertisement

सऱफराज खान के शानदार परफॉर्मेंस को देखकर उनके पिता नौशाद खान काफी खुश हैं। सऱफराज खान के पिता नौशाद खान ने CRICKETNMORE के रिपोर्टर विशाल भगत से बात की। नौशाद खान ने कहा कि बेटे के तिहरे शतक से मैं बेहद खुश हैं। इस तिहरे शतक का श्रेय  खुद सरफराज को जाता है।

नौशाद खान ने कहा कि बेटे ने काफी तैयारियां की थी। अपनी फिटनेस के साथ - साथ सरफराज ने तेज गेंदबाजी से निपटने के लिए घर पर ही बने नेट पर काफी प्रैक्टिस की है। नौशाद खान ने कहा कि उनका सपना है कि एक दिन सरफराज भारत के लिए सीनियर टीम में शामिल हों।

वैसे पिता नौशाद खान ने कहा कि सरफराज के आगे का सफर काफी मुश्किल भरा है। अभी उसे सिर्फ एक - एक कदम से आगे बढ़ना होगा। अभी भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचना है। इस वक्त सिर्फ रणजी ट्रॉफी के बारे में ही सोचकर आगे बढ़ना है।  नौशाद खान ने कहा कि सरफराज के आदर्श खिलाड़ी पहले सचिन तेंदुलकर थे फिर बाद में एबी डीविलियर्स उनके फेवरेट क्रिकेटर रहे हैं। 

आपको बता दें कि सरफराज ने 633 मिनट बल्लेबाजी की और 391 गेंदों में 30 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 301 रन की पारी खेली। उनकी यह पारी इसलिए और खास थी क्योंकि दो दिन पहले वह बुखार से पीड़ित थे और अब उन्होंने टीम के लिए एतेहासिक पारी खेली। 
सरफराज मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट मे तिहरा शतक जड़ने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले वसीम जाफर (301 और 314 नाबाद), रोहित शर्मा (नाबाद 309),

Advertisement

अजीत वाडेकर (323), सुनील गावस्कर (340), विजय मर्चेंट (नाबाद 359) और संजय जाजरेकर (377) ही मुंबई के लिए ये कारनामा कर पाए हैं। भारत के सबसे सफल बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हुए तिहरा शतक नहीं जड़ पाए थे। टेस्ट में भी उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 248 रन है।  

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार