Advertisement

रणजी ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टरफाइनल में सरफराज खान का ऐसा तूफान आया जो उत्तराखंड की टीम को उड़ा कर ले गया। उत्तराखंड के खिलाफ इस नॉकआउट मैच में सरफराज ने मुंबई को ड्राइविंग सीट पर लाते हुए 214 गेंदों में 153 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले। मुंबई ने सरफराज के शतक और सुवेद पारकर के दोहरे शतक की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 647 रन बनाए और पारी घोषित कर दी।

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं और ये सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपनी इस शानदार पारी के साध ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया को भी करारा जवाब दे दिया है। कनेरिया ने आईपीएल में खराब प्र्दर्शन के बाद सरफराज पर सवाल उठाए थे और कहा था कि वो बड़े मैचों का खिलाड़ी नहीं है।

हालांकि, अपनी इस पारी के साथ ही उन्होंने कनेरिया ही नहीं बल्कि अपने बाकी आलोचकों की बोलती भी बंद कर दी है। सरफराज इस सीजन में गेंदबाज़ों का काल बने हुए हैं और अभी तक खेले गए 4 मैचों में उन्होंने 140.80 की औसत से 704 रन बनाए हैं। अब अगर इस दौरान उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो वो भी 72.65 का रहा है, जबकि बेस्ट स्कोर 275 का रहा है। इन 4 मुकाबलों में उनके नाम 3 शतक और 1 अर्धशतक भी दर्ज है।

उनकी 153 रनों की पारी के बाद एकतरफ फैंस दानिश कनेरिया को ट्रोल कर रहे हैं तो दूसरी ओर फैंस सरफराज को टेस्ट टीम में भी शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, फैंस की ये मुराद पूरी होते हुए नहीं दिख रही है क्योंकि भारतीय टेस्ट टीम में पहले से ही एक-एक पोजिशन के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार