चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में सरफराज खान ने फील्डिंग में कमाल दिखाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका। उन्होंने सेट बल्लेबाज नमन धीर को शानदार अंदाज़ में आउट कर चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई।

Advertisement

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार (2 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर मौजूद सरफराज खान ने अपनी फील्डिंग से मैच में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एक शानदार कैच लपककर सेट बल्लेबाज नमन धीर को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही और विल जैक्स जल्दी दूसरे ही ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रयान रिकेल्टन और नमन धीर ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 58 रन की अहम साझेदारी की। नमन धीर अच्छी लय में नजर आ रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे।

इसी बीच पारी के 17वें ओवर में जेमी ओवरटन गेंदबाजी करने आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने धीमी गति की फुल लेंथ डिलीवरी डाली, जिसे नमन धीर कवर की दिशा में खेलने की कोशिश में जल्दी शॉट खेल बैठे। गेंद सही से टाइम नहीं हो पाई और हवा में उठ गई।

एक्स्ट्रा कवर पर खड़े सरफराज खान ने तेजी से अपनी बाईं ओर दौड़ लगाई, फिर शानदार टाइमिंग के साथ उछलते हुए एक बेहतरीन कैच लपक लिया। यह कैच इतना शानदार था कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। नमन धीर ने इस मुकाबले में 37 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनका विकेट मुंबई के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन ही बना सकी। नमन धीर (57) और रयान रिकेल्टन (37) के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे पाया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार