साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले युवा सरफराज खान ने बवाल काट दिया है। उन्होंने प्रिटोरिया में तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच के दौरान सिर्फ 61 गेंदों में शतक लगाकर एक बार फिर सेलेक्टर्स को दिखा दिया कि वो टेस्ट टीम में जगह डिजर्व करते हैं लेकिन उनकी इस शानदार पारी के बाद भी उनके सेलेक्शन की गारंटी नहीं है।

Advertisement

भारत बनाम भारत 'ए' मुकाबले में सरफराज ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख दिखाया और मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाते हुए सिर्फ 61 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया। सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन से अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 41 मैचों में 71.70 की औसत से 3657 रन बनाने के बावजूद, उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई है जबकि सुनील गावस्कर जैसे महान खिलाड़ियों ने भी उन्हें मौका देने की वकालत की है। आप सरफराज की शानदार पारी की झलकियां नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

सरफराज खान आईपीएल 2024 की नीलामी में अनसोल्ड रहे

सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में बेशक जमकर रन बनाए हों लेकिन आईपीएल में वो धमाल नहीं मचा पाए हैं। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सरफराज ने आईपीएल 2023 में चार मैचों में सिर्फ 53 रन बनाए और यही कारण था कि दुबई में हाल ही में समाप्त हुई मिनी-नीलामी से पहले दिल्ली द्वारा उन्हें रिलीज़ कर दिया गया था। 20 लाख के बेस प्राइस के बावजूद, वो आयोजन के दौरान किसी भी बोली को आकर्षित नहीं कर सके।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की बात करें तो ये सीरीज 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ शुरू होगी। इस दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई, जबकि मेन इन ब्लू ने वनडे सीरीज 2-1 से सीरीज जीत ली। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत अफ्रीकी टीम को टेस्ट सीरीज में धूल चटा पाता है या नहीं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अपने ट्रैक रिकॉर्ड में सुधार करने के बाद, भारत अफ्रीकी सरज़मीं पर भी अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ जीतना चाहेगा लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार