कार्डिफ, 13 जून (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद का कहना है कि श्रीलंका के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मैच में मिली जीत अल्लाह की मदद से संभव हो पाई है। इस जीत के दम पर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि सोमवार को टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में खेले गए अंतिम मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे पाकिस्तान ने 44.5 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इस मैच में एक समय पर पाकिस्तान की टीम हार की कगार पर थी, जब उसने 162 के कुलयोग पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद कप्तान अहमद और मोहम्मद आमिर की 75 रनों की शानदार साझेदारी ने टीम ने जीत हासिल की। 

मैच के बाद अहमद ने कहा, "सबसे पहले हमारे अल्लाह का धन्यवाद। अल्लाह ने हमारी मदद की ओर इसलिए, हम जीत हासिल कर पाए।"

अहमद ने कहा, "मुझे जीत पर विश्वास नहीं हो रहा है। आमिर का शुक्रिया। उन्होंने अंतिम समय में काफी अच्छा खेल दिखाया। मैंने उन्हें कहा था कि वह स्कोर की चिंता किए बगैर मैदान पर जाकर बस अपना प्रदर्शन करें। मैंने कहा कि अगर हम इस खेल को 40 ओवर तक ले जा सकते हैं, तो हम जीत जाएंगे। श्रीलंका की ओर से छोड़े गए कैच खेल का हिस्सा हैं।" PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार