आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा और ऐसा लग रहा है कि भारतीय महिला टीम इल बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया शनिवार को मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई। पिछले साल भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था और अब फैंस को उम्मीद है कि टीम टी-20 फॉर्मेट में भी कमाल करेगी।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। हालांकि उससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 28 मई से होगी और इसे वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि खिलाड़ी इंग्लैंड की परिस्थितियों में जल्दी ढल जाएं और टूर्नामेंट से पहले सही लय पकड़ लें।

Advertisement

भारतीय महिला टीम का मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होने का वीडियो भी सामने आया है जहां पूरी भारतीय टीम को एक साथ देखा जा सकता है। पुरुष क्रिकेटर्स की ही तरह महिला क्रिकेटर्स को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ देखी गई और कई फैंस प्लेकार्ड लेकर भी आए थे जिनके जरिए उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई बधाई संदेश भी लिखे थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है, जिसे काफी मुश्किल ग्रुप माना जा रहा है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी टीमें शामिल हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें हैं। फैंस सबसे ज्यादा भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, जो 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ भारत के मैच भी काफी रोमांचक रहने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार