मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अक्षर पटेल को छोड़कर लगभग हर एक भारतीय गेंदबाज फीके साबित हुए और सभी की जमकर पिटाई हुई। चूंकि ये हाई स्कोरिंग मुकाबला था इसलिए अधिकांश गेंदबाज महंगे साबित हुए लेकिन, अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की तो हदपार कुटाई हुई। भुवनेश्वर कुमार ने अपने चार ओवर के स्पैल में 52 रन लुटाए।

Advertisement

इस बीच एक्टर और कॉमेडियन सतीश रे ने भुवनेश्वर कुमार की परफॉर्मेंस को देखने के बाद मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। सतीश रे जो अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में भुवनेश्वर कुमार को वॉर्निंग दी है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

Advertisement

सतीश रे ने अपने वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा, 'भुवी को मन नहीं है तो फिर तुम क्यों खिला रहा है उसको। वो तुम्हारा मेन बॉलर है और 1 ओवर में 5 वाइड बॉल फेंक रहा है। भला हो विपक्षी बल्लेबाज का जो बैट लगा दे रहा है और वाइड बच जा रहा है। वो हार जीत का कुछ खुशी नहीं मनाता है। ना विकेट मिलने पर वो खुश होता है और ना पिटने पर दुखी।'

सतीश रे ने आगे कहा, 'भुवनेश्वर कुमार को तुम जबरदस्ती खिला रहे हो। ऐसा लगता है वो रिटायर बोलना चाहता है और तुम खिला रहे हो।' सतीश रे इससे पहले भी टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेटर को लेकर फनी वीडियो बना चुके हैं। सतीश रे का मोटिव केवल और केवल एंटरटेनमेंट करना होता है। इस बात को वो कई बार कह भी चुके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार