West Indies vs Pakistan Test: सऊद शकील (Saud Shakeel) और अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) को वेस्टइंडीज के बाकी बचे और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवाऱ (26 जुलाई) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

Advertisement

पीसीबी ने बताया कि शफीक टीम में अब्दुल्ला फ़ज़ल की जगह लेंगे। त्रिनिदाद में पहले टेस्ट से ठीक पहले ट्रेनिंग के दौरान पीठ में चोट लगने के कारण फजल दोनों सीरीज से बाहर हो गए थे। शफीक ने अक्टूबर 2025 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

बता दें कि फिटनेस के चलते शकील को पहले वेस्टइंडीज औऱ इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन क्रिकेट डायरेक्टर आकिब जावेद ने कहा था कि उनके इंग्लैंड में टीम से जुड़ने की उम्मीद थी। मौजूदा हालात को देखते हुए, उनकी वापसी तय समय से पहले हो रही है, क्योंकि पाकिस्तान फजल की गैर-मौजूदगी में अपने मिडिल ऑर्डर को मज़बूत करना चाहता है।

वेस्टइंडीज औऱ पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शनिवार को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में शुरू हुआ। शकील के आने से अगर जरूरत पढ़ती है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट और इंग्लैंड दौरे पर अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर शानदार विकल्प हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं शफीक को वापस अपना टेस्ट करियर पटरी पर लाने का मौका मिल सकता है। क्योंकि शानदार शुरुआत के बाद उनका करियर बुरी तरह लड़खड़ा गया था। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने पहले आठ टेस्ट मैचों में 65 से ज़्यादा की औसत से 856 रन बनाए थे, लेकिन पिछली नौ पारियों में वे सिर्फ़ 136 रन ही बना पाए हैं। उनकी पिछली 31 पारियों में 25.13 की औसत से कुल 754 रन बने हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार