राजकोट, 13 मार्च| सौराष्ट्र ने शुक्रवार को फाइनल में बंगाल को पहली पारी में हासिल की गई बढ़त के आधार पर हरा पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे, जवाब में बंगाल अपनी पहली पारी में सिर्फ 381 रनों पर ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में वो 44 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी।

Advertisement

अर्पित वासवाडा को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Advertisement

मैच के आखिरी और पांचवें दिन का सौराष्ट्र ने चार विकेट के नुकसान पर 105 रन बना अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया और अंतत: पहली बार रणजी ट्रॉफी विजेता की ट्रॉफी उठाई।

दूसरी पारी में सौराष्ट्र के लिए हार्विक देसाई ने 21, अवि बारोट ने 39, विश्वराज जडेजा ने 17, अर्पित वासवाडा ने तीन और शेल्डन जैक्सन ने नाबाद 12 रन बनाए।
सौराष्ट्र के लिए पहली पारी मेंवासवाडा ने 106, बारोट और जडेजा ने 54-54 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा ने 66 रनों का योगदान दिया था।

बंगाल के लिए सुदीप चटर्जी ने 81, रिद्धिमान साहा ने 64, अनुस्तूप मजूमदार ने 63 रन बनाए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार