न्यूलैंड्स में बुधवार को तीसरे और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन लंच होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 35 ओवरों में तीन विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। भारत से अभी भी 123 रन पीछे है। कीगन पीटरसन (40) और रस्सी वैन डेर डूसन (17) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से बुधवार को जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव ने प्रोटियाज टीम को शुरुआती झटके दिए। दोनों ने मिलकर एक-एक विकेट लिए।

Advertisement

इससे पहले, दूसरे दिन के पहले सत्र में दक्षिण अफ्रीका 17/1 आगे खेलते हुए पहले ही ओवर के दूसरी गेंद पर एडेन मार्करम का विकेट खो दिया, जब बुमराह ने उन्हें 8 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद, नाइटवॉचमैच के तौर पर आए केशव महाराज ने भारतीय पेसरों पर चार चौके लगाए। लेकिन उमेश की गेंद पर महाराज 25 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इस समय तक 20.5 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 45/3 हो गया था।

Advertisement

पांचवें स्थान पर आए रस्सी वैन डेर डूसन ने पीटरसन के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका के लिए रन बटोरे और भारतीय तेज आक्रमण का बखूबी सामना किया। इस बीच, कुछ खराब गेंदों को दोनों ने बाउंड्री तक भी पहुंचाया, जिससे दूसरे दिन लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100/3 पहुंच गया। पीटरसन (40) और डूसन (17) ने मिलकर 88 गेंदों ने 55 रनों की साझेदारी कर क्रीज पर मौजूद हैं।

पहले दिन के आखिरी सत्र में भारतीय टीम को 223 रनों पर आउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम 17/1 रन बना चुकी थी। फॉर्म में चल रहे कप्तान डीन एल्गर (3) को बुमराह ने पुजारा के हाथों कैच आउट कराया था।

संक्षिप्त स्कोर :

भारत 77.3 ओवरों में 223/10 (कप्तान विरोट कोहली 79, चेतेश्वर पुजारा 43, कगिसो रबाडा 4/73, मार्को जेनसेन 3/55) दक्षिण अफ्रीका 35 ओवरों में 100/3 (कीगन पीटरसन 40 नाबाद, केशव महाराज 25, जसप्रीत बुमराह 2/16, उमेश यादव 1/29)।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार