न्यूलैंड्स में गुरुवार को तीन मैचों की आखिरी टेस्ट में तीसरे दिन लंच तक भारत ने 43 ओवरों में चार विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका पर भारतीय टीम ने 143 रनों की बढ़त बना ली है। कप्तान विराट कोहली (28) और ऋषभ पंत (51) रन बनाकर नाबाद वापस लौटे हैं। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और मार्को जेनसेन ने भारत को पहले सत्र में शुरुआती झटके दिए।

Advertisement

तीसरे दिन के शुरुआती सत्र में भारत 57/2 रन से आगे खेलना शुरू किया और जेनसेन के पहले ही ओवर के दूसरी गेंद पर पुजारा को आउट कर दिया। इसके बाद, पांचवें स्थान पर आए अजिंक्य रहाणे भी एक बार फिर फेल साबित हुए और रबाडा की गेंद पर स्लिप में कप्तान एल्गर के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

छठे नंबर पर आए ऋषभ पंत ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों ने मिलकर तेजी से रन बनाने शुरू किए। इस दौरान, पंत ने एक के बाद एक चौके लगाए। वहीं दूसरी छोर से कप्तान कोहली ने धैर्य के साथ खेला और हर बाहर जाती गेंदों से दूरी बनाई। दोनों ने मिलकर भारत के लिए महत्वपूर्ण 50 रनों की साझेदारी भी पूरी की।

इस बीच, 42वें ओवर में केशव महाराज की गेंद पर पंत ने लंबा छक्का लगाया, जिसके बाद वह 48 रन पर पहुंच गए। इसके अगले ही ओवर में पंत ने 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद लंच तक भारत ने चार विकेट खोकर 130 रन जोड़े। कप्तान कोहली (28) और पंत (51) ने मिलकर 147 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी कर क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले, दूसरे दिन के तीसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 210 रनों पर ढेर करने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 57 रन पहुंचा था। कप्तान कोहली (14) और पुजारा (9) ने 69 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी कर क्रीज पर मौजूद थे और दक्षिण अफ्रीका पर 70 रनों की बढ़त मिली हुई थी।

संक्षिप्त स्कोर :

भारत 223 दूसरी पारी में 43 ओवरों में 130/4 (कप्तान विरोट कोहली 28 नाबाद, ऋषभ पंत 51 नाबाद, कगिसो रबाडा 2/45, मार्को जेनसेन 2/25) दक्षिण अफ्रीका 76.3 ओवरों में 210/10 (कीगन पीटरसन 72, टेम्बा बावुमा 28, जसप्रीत बुमराह 5/42, उमेश यादव 2/64, मोहम्मद शमी 2/39)।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार