10 जून, (CRICKETNMORE)। स्कॉटलैंड ने एडिमबर्ग में खेले हुए रोमांचक वनडे मैच में दुनिया की नंबर 1 टीम इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया। 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 48.5 ओवरों में 365 रनों पर ऑलाउट हो गए।

Advertisement

यह इंग्लैंड के खिलाफ स्कॉटलैंड की वनडे क्रिकेट में पहली जीत है। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए जॉन बेयरस्टो ने 59 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 105 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा एलेक्स हेल्स (52), मोइन अली (46) और लियाम प्लंकेट (नाबाद 47) ने शानदार पारियां खेली। लेकिन ये पारियां भी इंग्लैंड को जीत दिलाने में नाकाफी रही।

स्कॉटलैंड के लिए मार्क वॉट ने 3, रिची बेरिंगटन, अलास्डेयर इवांस ने 2-2 औऱ सफियान शरीफ ने 1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 371 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा पारी कैलम मैकिलोड ने खेली। मैकिलोड ने 94 गेंदों में 16 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 140 रन की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा केली कोटेज़र ने 49 गेंदों में 58 रन और  जॉर्ज मुन्से ने 51 गेंदों में 55 रन बनाए। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद औऱ लियाम प्लंकेट ने दो-दो और मार्क वुड ने एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार