अलास्डेयर इवांस (Alasdair Evans) और जॉर्ज मुन्से (George Munsey) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्कॉटलैंड ने रॉटरडैम में खेले गए दूसरे और आखिरी वनडे मैच में नीदरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही स्कॉटलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। नीदरलैंड के 171 रनों के जवाब में स्कॉटलैंड ने 7.5 ओवर बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इवांस ने बरपाया कहर

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 48.4 ओवरों में सिर्फ 171 रनों पर ऑलआउट हो गए। स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्टीफ़न मायबर्ग ने 40 रनों का योगदान दिया। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में भी असफल रहे।

स्कॉटलैंड के लिए इवांस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा रिची बेरिंगटन, एड्रियन नील,रिची बेरिंगटन, गेविन मेन  और माइकल लेस्की ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला

मुन्से- बज ने जीत की दहलीज पार कराई

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम की शुरूआत खराब औऱ धीमी ही। स्कॉटलैंड ने अपने चार विकेट 23 ओवरों में सिर्फ 66 रनों के कुल स्कोर पर गंवा दिए। इसके बाद जॉर्ज मुन्से और डायलन बज ने पारी को संभाला और 106 रनों की विजयी साझेदारी की। 

Advertisement

मुन्से ने 100 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन, वहीं बज ने 47 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। मुन्से ने 43वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।

नीदरलैंड के लिए विवियन किंगमा ने दो विकेट, पॉल वैन मीकेरेन और फिलिप बोइसेवेन ने एक-एक विकेट चटकाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार