महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। इसी बीच कुछ दिनों पहले ही इसके कारण कुछ आलोचकों ने धोनी के बारे में भला-बुरा कहा और साथ में उनकी बेटी जीवा के बारे में भी भद्दी टिप्पणी की थी।

Advertisement

अब इस घटना के बाद अब धोनी के रांची स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूर्व भारतीय कप्तान की 5 साल की बेटी जीवा के बारे में कुछ मनचलों ने धोनी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए घटिया बातें की थी जिसके बाद कई लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई थी। 

सुपर किंग्स की टीम का अभी तक का हालिया सीजन खराब रहा है। लगातार मैचों में हार के कारण कई लोग टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना कर रहे है। इसी बीच जब चेन्नई को 7 अक्टूबर को केकेआर के खिलाफ हुए मैच में 10 रनों से करीबी हार मिली तो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने उनके बारे में और साथ में उनके परिवार वालों के बारे में भी अपशब्द कहा था।

Advertisement

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 13 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद खिलाफ होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार