28 जनवरी, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। आईपीएल ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने कमाल कर दिया है। अश्विन, डेविड मिलर और युवराज सिंह जैसे दिग्गज को खरीदकर किंग्स इलेवन पंजाब ने काफी बेहतरीन खिलाड़ियों की फौज तैयार कर ली है।

Advertisement

आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा आईपीएल ऑक्शन में अपने टीम के लिए बढ़- चढकर हिस्सा ले रही हैं। 

यहां तक कि प्रीति जिंटा अपने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ऑक्शन में सबसे ज्यादा गर्मजोशी के साथ दिखाई दे रही है।

इसका सबूत उस समय दिखाई पड़ा जब ट्विटर पर प्रीति जिंटा ने कई ट्विट्स आईपीएल ऑक्शन को लेकर किया। सभी जानते हैं कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के सलाहकार की भूमिका में वीरेंद्र सहवाग हैं।

Advertisement

सहवाग ने एक ट्विट कल किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि प्रीति जिंटा हर एक खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश कर रही हैं। तो वहीं आज प्रीति जिंटा ने सहवाग के उस ट्विट को सही साबित कर दिया है।

प्रीति जिंटा ने एक ट्विट किया है कि कैसे सहवाग उनको ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों को खरीदने से रोक रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार