टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को हराकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी कप्तानी में अब तक टीम इंडिया को कोई आईसीसी की ट्रॉफी नहीं जितवा पाए हैं ऐसे में कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Advertisement

इस बीच जाने माने पत्रकार रवीश कुमार (Ravish Kumar) का साल 2012 में विराट कोहली को लेकर किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस ट्वीट में पत्रकार रवीश कुमार विराट कोहली पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। रवीश कुमार ने लिखा, 'ये विराट कोहली को कोई क्यों नहीं बताता कि लफंदर का विज्ञापन बंद करे। हर विज्ञापन में यह लोफर बनता है और लड़की पटाता है। नालायक क्रिकेटर।'

Advertisement

रवीश कुमार ने जब यह ट्वीट किया था तब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान नहीं थे लेकिन फिर भी उनका यह ट्वीट कहीं से भी विराट कोहली के फैंस या फिर टीम इंडिया के समर्थक को पसंद नहीं आएगा। इस ट्वीट में रवीश कुमार ने भाषा की सारी मर्यादा को लांघकर किंग कोहली को लोफर, नालायक और लंफदर कह दिया था।

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली दोनों पारियों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के लिए न्यूजीलैंड के सामने 139 रनों का टारगेट रखा था, जिसे उन्होंने आसानी से दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार