Shabnim Ismail Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 24वां मुकाबला गुरुवार, 25 जून को साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड (SA-W vs NED-W) के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की महान तेज गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर मेगन शट (Megan Schutt) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में शबनीम इस्माइल ब्रिस्टल के मैदान पर अपनी तेज गेंदबाज़ी से विपक्षी टीम नीदरलैंड के दो विकेट लेने में कामयाब होती हैं तो वो महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने 49 विकेट पूरे कर लेंगी और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेगन शट को पछाड़कर इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वालीं गेंदबाज़ बन जाएगी।

Advertisement

बताते चलें कि शबनीम इस्माइल ने अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप में 35 मुकाबले खेलकर 47 विकेट चटकाए हैं। दूसरी तरफ मेगन शट के नाम इस टूर्नामेंट में 30 मैचों में 48 विकेट दर्ज हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वालीं गेंदबाज़

  • मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया महिला) - 30 मैचों में 48 विकेट
  • शबनीम इस्माइल (साउथ अफ्रीका महिला) - 35 मैचों में 47 विकेट
  • एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया महिला) - 51 मैचों में 44 विकेट
  • आन्या श्रूबसोल (इंग्लैंड महिला) - 27 मैचों में 41 विकेट
  • मारिजाने कैप (साउथ अफ्रीका महिला) - 35 मैचों में 37 विकेट

ये भी जान लीजिए कि 37 साल की शबनीम इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने आईं हैं। उनके नाम 116 टी20 इंटरनेशनल में 127 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 1 टेस्ट में 3 विकेट और 127 वनडे में 191 विकेट चटकाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका का पूरा स्क्वाड: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), सुने लूस, एनेरी डर्क्सन, मारिज़ाने कैप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, ताज़मिन ब्रित्स, डेन वैन नीकेर्क।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार