कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) के क्वालीफायर-1 में पाकिस्तान के स्टार स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) ने अपनी गेंदबाजी से जमकर धमाल मचाया। शुक्रवार (18 सितंबर) को केंसिंग्टन ओवल में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua and Barbuda Falcons) की तरफ से खेलते हुए शादाब ने ऐसी गेंदबाजी की कि गुयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon) की पूरी टीम महज 76 रन पर ढेर हो गई।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स की पारी के 9वें ओवर में शादाब खान ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाकर CPL में हैट्रिक पूरी कर दी। उन्होंने पहले वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को लॉन्ग ऑन पर कैच कराया।

इसके बाद अगली गेंद पर शादाब ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को अपनी गुगली में फंसाया और एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। अब उनके सामने हैट्रिक का मौका था और तीसरी गेंद पर उन्होंने क्वेंटिन सैम्पसन को बोल्ड कर यह कारनामा पूरा कर दिया। इस हैट्रिक के साथ शादाब एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की ओर से CPL में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए।

VIDEO:

शादाब ने इसके बाद इमरान ताहिर का विकेट भी अपने नाम किया और अपने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट झटके। दूसरी तरफ पाकिस्तान के ही युवा लेग स्पिनर सुफियान मुकीम ने भी 4 विकेट लेकर गुयाना की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। शादाब और मुकीम की स्पिन जोड़ी के सामने गुयाना की टीम 15 ओवर में सिर्फ 76 रन पर सिमट गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

77 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने इसे भी बेहद आक्रामक अंदाज में हासिल किया। टीम ने सिर्फ 5.2 ओवर में 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में अपनी जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना क्वालीफायर-2 के विजेता से होगा, जिसमें गुयाना अमेजन वॉरियर्स और जमैका किंग्समेन आमने-सामने होंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार