Shafali Verma Record: भारतीय टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने बीते रविवार, 03 नवंबर को साउथ अफ्रीका (IN-W vs SA-W Final) के खिलाफ आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल (ICC Women's World Cup 2025) में शानदार प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि शेफाली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है जिसके साथ ही अब उनके नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस महामुकाबले में शेफाली ने 78 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 87 रन बनाए। वहीं इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका की इनिंग के दौरान भारत के लिए 7 ओवर गेंदबाज़ी की और 36 रन देते हुए 2 विकेट निकाले। शेफाली ने टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान किया जिस वज़ह से ही उन्हें ये अवॉर्ड मिला।

Advertisement

खास बात ये है कि अब भारत की शेफाली ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास (मेंस और वुमेंस दोनों) की ऐसी सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं हैं जिन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता हो। उन्होंने 21 साल और 279 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है।

इतना ही नहीं, ये जान लीजिए कि शेफाली वर्मा पुरुष और महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास की ऐसी दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने फाइनल मुकाबले में पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली हो और गेंदबाजी में दो या उससे ज्यादा विकेट लिए हों। शेफाली से पहले यह कारनामा श्रीलंका के अरविंदा डी सिल्वा ने किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए 1996 वर्ल्ड कप फाइनल में बल्लेबाजी  में 124 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 42 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

ऐसा रहा मैच का हाल: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद टीम इंडिया ने 50 ओवर में शेफाली वर्मा (87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए लौरा वोलवार्ड ने 98 गेंदों पर 101 रनों की कमाल की शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से किसी भी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला जिस वज़ह से टीम 45.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 246 रनों पर ऑलआउट हुई। इस तरह टीम इंडिया ने 52 रनों से ये मुकाबला जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार