सूरत, 2 अक्टूबर | भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां लालाभाई कंट्रैक्टर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए चौथे टी-20 मैच दक्षिण अफ्रीका को 51 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा और तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि भारत ने पहला मैच 11 रनों से जीता था।

Advertisement

बारिश के चलते मैदान गीला होने के कारण चौथे मैच को 17-17 ओवरों का कर दिया गया, जिसमें भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 140 रन का स्कोर बनाया।

Advertisement

मेजबान भारत की ओर से अपने करियर का दूसरा मैच खेल रही 15 वर्षीय शफाली वर्मा ने सर्वाधिक 46, जेम्मिाह रोड्रिगेज ने 33, दीप्ति शर्मा ने नाबाद 20, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 16 और स्मृति मंधाना ने 13 रना बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से नेडाइन दी क्लर्क ने दो और अयाबोंगा खाका और तुमी शेखुखुने ने एक-एक विकेट लिए।

भारत से मिले 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक समय तीन विकेट पर 65 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद फिर मेहमान टीम ने 22 रन के अंदर ही अपने चार विकेट और गंवा दिए।

नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के चलते दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 17 ओवर में सात विकेट पर 89 रन ही बना सकी।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के लिए लुरा वोल्वार्ट ने सर्वाधिक 23 और तजमीन ब्रिट्स ने 20 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से पूनम यादव ने 13 रन पर तीन विकेट और राधव यादव ने दो तथा दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लिया। पूनम को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम टी-20 मैच इसी मैदान पर शुक्रवार को खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार