8 जून। अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी- 20 में बांग्लादेश को 1 रन से हराकर 3 मैचों की टी- 20 सीरीज को जीतने का कमाल कर दिखाया।

Advertisement

आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम को आखिरी ओवर में 9 रन की दरकार थी। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम के तरफ से आखिरी ओवर करने की जिम्मेदारी राशिद खान को मिली।

Advertisement

टी- 20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ने कमाल किया और बांग्लादेश के बल्लेबाज को रन नहीं बनानें दिया। आपको बता दें कि आखिरी गेंद पर बांग्लादेश की टीम को 4 रन की दरकार थी।

ऐसे में बांग्लादेश के बल्लेबाज एरिफुल हक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की और एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम मैच को छक्के के साथ जीत जाएगी। आगे जानें आखिरी ऐसा कमाल कैसे हुआ►

 

यही पर कमाल हुआ और अफगानिस्तान के शफीकुल्‍लाह शफाक़ ने हवा में सुपरमैन की तरह छलांग लगाकर गेंद को पकड़कर मैदान के अंदर हवा में रहते ही फेंक दिया। जिसके कारण बांग्लादेश की टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

शफीकुल्‍लाह शफाक़ के इस कमाल को देखकर हर कोई दंग रह गया। किसी को यकिन ही नहीं हुआ कि आखिर में शफीकुल्‍लाह ने गेंद को कैसे पकड़ लिया। लेकिन शफीकुल्‍लाह शफाक़ के इस फील्डिंग ने एक बार फिर सभी को महान फील्डर जोंटी रोड्स की याद दिला दी।

आपको बता दें कि अफगानिस्तान की टीम का किसी टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ यह दूसरी सीरीज जीत है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार