LSG Probable Playing XI Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS Vs LSG) के बीच शनिवार, 18 अप्रैल को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए लखऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

अब्दुल समद पर गिर सकती है गाज: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज़ अब्दुल समद बेहद ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने मौजूदा IPL टूर्नामेंट में LSG के लिए 5 मैचों में 14.40 की औसत और 110.76 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 72 रन जोड़े हैं। ऐसे में टीम की प्लेइंग इलेवन से उनका पत्ता कट सकता है।

Advertisement

शाहबाज अहमद को मिल सकता है मौका: LSG की टीम अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को संतुलित करने के लिए हरफनमौला खिलाड़ी शाहबाज अहमद को मौका दे सकते हैं। शाहबाज को LSG ने पूरे 2 करोड़ 40 लाख रुपये में रिटेन किया है। उनके नाम 115 टी20 मैचों में 1,370 रन और 73 विकेट दर्ज हैं। उन्हें अब्दुल समद की जगह प्लेइंग XI में चुना जा सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: जॉर्ज लिंडे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की पूरी टीम: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी,आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, हिम्मत सिंह, जोश इंगलिस, एनरिक नॉर्खिया, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार