मैसुरु, 14 फरवरी (CRICKETNMORE)| इंडिया-ए ने अपने गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर यहां खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार इंग्लैंड लायंस को उसकी पहली पारी में 140 रन पर समेटकर उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया। इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी में 392 रन बनाए थे और उसे इस तरह पहली पारी के आधार पर 252 रन की बढ़त मिली। इंडिया-ए ने इसके बाद मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए कहा। 

Advertisement

इंग्लैंड लायंस ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड लायंस को पारी की हार से बचने के लिए अभी 228 रन और बनाने हैं जबकि उसके पूरे 10 विकेट सुरक्षित है। स्टंप्स के समय मेक्स होल्डन पांच और बेन डकेट 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

इससे पहले इंडिया-ए ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 282 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 392 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरण ने 117, कप्तान केएल राहुल ने 81, प्रियांक पांचाल ने 50 और श्रीकर भरत ने 46 रन बनाए। 

इंग्लैंड लायंस की ओर से जैक चैपल ने चार, डेनी ब्रिग्स ने तीन और लेविस जॉर्जी, टॉम बेली तथा डोमिनीक बेस ने एक-एक विकेट लिए। इसके बाद अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड लायंस की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और 140 रन ही बना पाई। मेहमान टीम के लिए ओली पोप ने 25, मेक्स होल्डन ने 19, स्टीवन मुलानी ने 19, डोमिनीक बेस ने 16 और बेन डकेट ने 15 रन बनाए। 

इंडिया-ए की ओर से शाहबाज नदीम और नवदीप सैनी ने तीन-तीन जबकि वरुण एरॉन और जलज सक्सेना ने दो-दो विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार