पाकिस्तान में बीते मंगलवार, 18 अगस्त को नेशनल चैंपियंस कप (National Champions Cup) का फाइनल खेला गया था जहां मुल्तान के मैदान पर Pakistan Gold ने 340 रन डिफेंड किए और Pakistan Greens को 101 रनों से रौंदकर टूर्नामेंट जीता। गौरतलब है कि इस मुकाबले के हीरो पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) रहे, जिन्होंने Pakistan Greens के बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां ही उड़ा दी और हैट्रिक लेकर पूरे 7 विकेट चटकाए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। मुल्तान के मैदान पर National Champions Cup के फाइनल में शाहीन अफरीदी कहर बनकर विपक्षी टीम पर बरसे और उन्होंने देखते ही देखते 8.3 ओवर में महज़ 36 रन देकर 7 विकेट चटका डाले। इसी बीच जब वो टीम के लिए पारी का 38वां ओवर डालने आए तब उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक हासिल की।
उन्होंने पहली गेंद पर मेहरान मुमताज़, दूसरी गेंद पर सलमान मिर्जा और तीसरी गेंद पर मोहम्मद हुसैन को आउट करके ये कारनामा किया। उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। आप शाहीन के हैट्रिक का वीडियो नीचे देख सकते जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट: शाहीन अफरीदी ने पूरे नेशनल चैंपियंस कप में ही धमाकेदार गेंदबाज़ी की और वो टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने पाकिस्तान गोल्ड के लिए 4 मैचों में 13 विकेट चटकाए। खास बात तो ये है कि इस दौरान उन्होंने 33.3 ओवर (201 गेंद) में सिर्फ 138 रन दिए। यानी उनकी विकेट लेने की औसत महज़ 10.61 और रन देने की इकॉनोमी सिर्फ 4.11 रही।
मैच का हाल: मुल्तान के मैदान पर पाकिस्तान गोल्ड ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और स्कोरबोर्ड पर अपने 50 ओवर में 340 रन टांगे दिए। उनके लिए सलामी बल्लेबाज़ शामिल हुसैन (93 गेंदों पर 111 रन) और साद खान (102 गेंदों पर 11 रन) ने शतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में पाकिस्तान ग्रीन्स के लिए साद बैग ने अर्धशतक ठोकते हुए 51 गेंदों पर 67 रन बनाए। वहीं ओमैर यूसुफ़ ने 50 गेंदों पर 44 रन, फखर जमान ने 28 गेंदों पर 31 रन, फहीम अशरफ ने 30 गेंदों पर नाबाद 38 रन और नसीम शाह ने 27 गेंदों पर 31 रनों का योगदान किया। हालांकि कोई खिलाड़ी एक बड़ी पारी नहीं खेल सका जिस वज़ह से पूरी टीम 37.3 ओवर में ही मैदान पर टिक पाई और 239 रन बनाकर ऑल आउट हुई। तो ऐसे पाकिस्तान गोल्ड ने ये फाइनल 101 रनों से जीता और खिताब अपने नाम किया।